ऐसे मैसेज भेजे तो जाना पड़ेगा जेलः एसएसपी

ऐसे मैसेज भेजे तो जाना पड़ेगा जेलः एसएसपीअब धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त 

मथुरा। बीती शाम भरतपुर गेट पर आए मैसेज से मुस्लिम समुदाय द्वारा किए गए जाम के बाद एसएसपी ने ऐसे पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की आज मंगलवार बात कही। अब सोशल मीडिया पर किसी की धार्मिक भावनायें भड़काने वाले पोस्ट पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। साइबर क्राइम के तहत ऐसे लोगों पर कार्यवाही की जायेगी। इसके लिये साइबर क्राइम सैल को और भी सचेत कर दिया गया है। अक्सर सोशल मीडिया पर दूसरे धर्मों के संबंध में अनर्गल टिप्पणियां की जाती हैं। बिना सोचे-समझे लोग चाहे जो कुछ सोशल मीडिया पर भेजकर अपनी वाहवाही समझते हैं लेकिन सोमवार देर शाम शहर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भरतपुर गेट स्थित खारी कुंआ पर हुयी ऐसी एक घटना से पुलिस और सचेत हुयी है। हालांकि इस घटना में संदेश भेजने वाले युवक को आज कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया है लेकिन फिर किसी की धार्मिक भावना न भड़के इसके लिये साइबर सेल को और चैकन्ना किया है। एसएसपी ने यह बात बताते कहा कि लोग ऐसे किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट को करने से बाज आयें वरना वे भी चक्कर में फंस सकते हैं और जेल तक पंहुच सकते हैं। विदित हो कि आजकल सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज ही नहीं तमाम आपत्तिजनक फोटो और दूसरे संदेश आपस में शेयर करके एक-दूसरे को भेजे जा रहे हैं जिनसे सामाजिक भावनायें तो आहत हो ही रहीं हैं, साथ ही धर्म को भी ठेस लगती है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti