
मथुरा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है, कि अन्य विछड़े वर्ग की शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को डोयक से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों से ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाना है। अतः एतदद्वारा जनपद मथुरा, के रहने वाले अन्य पिछड़े वर्ग के इच्छुक बेरोजगार युवक युवतियों को सूचित किया जाता है कि यदि वे ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, तो अपना आवेदन पत्र समस्त प्रमाण पत्रों सहित शैक्षिक योग्यता, जाति एंव आय सहित दो प्रतियों में अपना आवेदन पत्र दिनांक 15 दिसम्बर तक कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, राजीव भवन, मथुरा में उपलब्ध करा दें। इस प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडियट, आय 35 वर्ष से अधिक नहीं, बेरोजगार तथा अभिभावक की आय गरीबी रेखा से नीचे होनी चाहिये। आवेदन पत्र एंव अधिक जानकारी हेतु कार्यालय से सम्पर्क करें।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS