ओबामा ने दिया मोदी को अमेरिका आने का न्‍योता

नई दिल्ली रू अमेरिका के विदेश उपमंत्री विलियम बर्न्‍स ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। उन्‍होंने अमरीका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का एक पत्र प्रधानमंत्री को सौंपा। इस पत्र में ओबामा ने प्रधानमंत्री को सितम्‍बर में अमेरिका की यात्रा करने का निमंत्रण दोहराया है।
प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रपति ओबामा के निमंत्रण का आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा है कि उनकी भावी यात्रा से भारत.अमेरिका के रणनीतिक सहयोग संबंधों को नयी ऊर्जा और गति मिलेगी। मोदी का मानना है कि इस यात्रा से क्षेत्र और उसके बाहर भी भारत और अमेरिका संबंधों में नई ऊर्जा के संचार और साझेदारी का महत्‍वपूर्ण संदेश जाएगा। प्रधानमंत्री का मानना है कि विश्‍व की सबसे प्राचीन और सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था के बीच संबंध सिर्फ दोनों देशों के लाभ पर ही आधारित नहीं रहने चाहिएए बल्कि इनके संबंधों से दुनिया में शांतिए स्‍थायित्‍व और समृद्धि को बढ़ाने में मदद मिलनी चाहिए।
बर्न्‍स ने राष्ट्रपति ओबामा की भारत के साथ आर्थिक सहयोग को मज़बूत करनेए अगली पीढ़ी की तकनीकी और उत्‍पादन क्षेत्र तथा ऊर्जा सुरक्षा में सहयोग को मजबूत बनानेए सामुद्रिक सुरक्षाए आतंकवाद और खुफिया जानकारियों के आदान.प्रदान द्वारा सुरक्षा सहयोग को मजबूत करनेए अफगानिस्‍तान पर सहयोग और विचार.विमर्श में बढ़ोत्‍तरी और एशिया में सुरक्षा और समृद्धि के विकास पर विस्‍तार से कार्य करने की इच्‍छा भी जाहिर की। प्रधानमंत्री ने सभी पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मजबूत बनाने की भी अपनी इच्‍छा दोहरायी।
प्रधानमंत्री मोदी ने आम चुनाव परिणाम के बाद राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के फोन पर तथा उनके विचारपूर्ण और विस्‍तृत पत्र पर अपनी प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रोत्‍साहित और मज़बूत बनाने के अवसरों के लिए युवाओं के सहयोग पर जोर दिया।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti