औरंगाबाद के निवासियों ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

मथुरा। ग्राम पंचायत औरंगाबाद के निवासी लता देवी, अन्जू देवी, उषा देवी, कमलेश देवी, सुधा देवी, सूुनीता देवी, विमलेश देवी, ललिता देवकी, शकुन्तला देवी, ममता देवी ने आज जिलाधिकारी राजेश कुमार से मुलाकात कर एक ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया दिये गये ज्ञापन में उक्त महिलाओं का कहना था कि गाॅव में शौचालय की व्यवस्था नहीं है सभी खुले में शौचालय जाते है महिलाए परेशान है वहीं गाॅव के मुख्य बाजार की नालिया व सड़क का निर्माण अभी तक हो पाया है गाॅव के अनेकों परिवारों के पास राशन कार्ड तक नहीं है जिसके चलते गाॅव के 80 प्रतिशत गरीबों को उचित मुल्य पर सस्ता अनाज नहीं मिलता। गाॅव की कन्या पाठशाला पर असमाजिक तत्वों ने जानवरों को बाधने का ठिकाना बना लिया हैं। पाठशाला में टूम्पू भूस, लकड़ी, आदि भरे हुए हैं। इसे लेकर वेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है। महिलाओं ने जिलाधिकारी से समस्याओं के निधन की माॅग की हैं।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login