मथुरा। सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत औरंगावाद स्थित राधिका धर्मषाला के पिछवाडे के एक मकान से वीतीरात अज्ञात लोग लाखों रुपये के जेबर कपडा नकदी आदि चुरा ले गये।
मिली जानाकारी के अनुसार राधिका धर्मषाला के पीछे रहने वाले कैलाष सैनी पुत्र जगन्नाथ सैनी अपने परिवार के साथ रात्रि में घर की छत पर सोये हुए थे तभी अज्ञात लोग उनके घर में घुस आये और कमरे में रखे फ्रिज से अलमारी की चाबी लेकर अलमारी खोल ली। अज्ञात लोग अलमारी से पचास हजार रुपये नकदी और लगभग डेढ लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेबर चुरा ले गये। घटना की जानकारी सुबह लगभग चार बजे कैलाष सैनी को तब हुई जब वे रोजाना की भांति जागकर अपने कमरे में पहुंचे जहां सामान अस्तब्यस्त पडा देखकर वे हक्के बक्के रह गये। घटना की तहरीर पुलिस को दी गयी है।





