कंसवध मेले के साथ चतुर्वेद समाज वार्षिक महोत्सव का समापन

मथुरा। श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा उत्तर भारत का प्रसिद्व वार्षिक कृष्ण बलराम महोत्सव अन्तर्गत कसं बध मेला धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कंस के पुतलें दोहन कर भव्य आतिशवाजी की गई। इस अवसर पर भगवान कृष्ण बलराम की भव्य शोभायात्रा ग्वालवालों के साथ छत्ता वाजार स्थिति हनुमान गली से प्रारंभ हुई। भगवान कृष्ण बलराम के सवरूप हाथी पर सवार होकर चल रहें थे वहीं चतुर्वेदी समाज के बुर्जुग व युवा हाथों में चमचमाती चिकिनी लाठिया लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा तिलक द्वारा होती हुई आगरा मथुरा रोड स्थित कंस टीला पहुंची जहाॅ कंस के आधे धड़ें को लाठियों से पीटा गया तत्पश्चात कंस बध विजयी शोभायात्रा पुनः तिलकद्वार छत्ता बाजार, वृजानन्द बाजार, विश्रामघाट पहुंची जहाॅ कसं के मुखैटें को लाठियों से पीटा गया। शोभायात्रा में जीप पर कंस का आकर्षिक होर्डिग तथा कस का पुतला घोड़ी पर सवार दो सेवक ढोल वाजों के साथ भगवान श्रीगणश, कृष्ण सुदामा, की आकर्षक झांकी, आगरा का म शहूर सुधीर बैंण्ड, सकीर्तन करती हुई मंडली, कालिया नाग मर्दन, महारस लीला, विशाल नाग पर महारास, तथा कृष्ण लगराम स्वरूपों की भव्य झांकी शोभायात्रा के आकर्षण का केन्द्र थी। कंस वंध मेले में लाला राम माला राम, बालकृष्ण शास्त्री परिवार का विशेष सहयोग रहा। स्थानीय बेंण्ड व झांकियों की छठा भी निराली थी। शोभायात्रा में चतुर्वेदी समाज के मुख्य संयोजक महेश पाठक, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, गिरधारीलाल पाठक, दिनेश पाठक, मेला संयोजक राकेश तिवारी, बालकृष्ण पाठक, शिव कुमार चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी,ख् राजू चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, मनोज पाठक, योगेन्द्र चतुर्वेदी, डा. विनोदम चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, हरदेव चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी लाला, अनुज पाठक, पवन चतुर्वेदी, उमाकान्त चतुर्वेदी, अनुज पाठक, महेश चतुवे्रदी, राजन पाठक, काशीनाथ चतुर्वेदी, गणेश चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, सन्तोष चतुर्वेदी, मनोकहर लाल, नवीनीत चतुवे्रदी, मुकेश स्वामी, प्रदीप पाठक, दीपक वैंकर, गुणीराम, गोपाल चतुर्वेदी, लालजी भाई शास्त्री, लक्ष्मीकान्त चतुूर्वेदी, राजकुमार कम्पू, बंशीधर मोरे, बनवारीलाल माली, महेश लठठॅ पेड़ा, वामन जी बैंक वालें, सालिगराम, मुकन्दीराम, धनपाल पांडेय, अयोध्या नाथ जीतों, पुरूषतम, पाठक लाला, संजय पाठक, नन्द किशोर पालों, विश्वनाथ पाठक, गजेन्द्र, देवेन्द्र चतुर्वेदी, अरविन्द भूरा, आदित्य, नन्दकिशोर पालों, सुरेन्द्र चतुर्वेदी, सभासद सलनतोष पाठक, गिर्राज धरन कंजी, लम्बू पंडा, कृष्णकान्त श्यामू, विजय चतुर्वेदी, कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी, विनोद तिवारी, नरेश चतुर्वेदी आदि थी। शोभायात्रा में चतुर्वेद समाज का सैलाव उमड़ा अन्त में माथुर चतुर्वेद समाज के मुख्य सरंक्षक महेश पाठक ने मेले के सभी सहयोगियों व शासन प्रशासन को व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद देे हुए स्मृति चिन्हें प्रदान कर सम्मानित किया। शोभायात्रा पूण्र्य तीर्थ विश्रामघाट पर आरती के साथ समाप्त हुई। यहाॅ यमुना मा की भव्य आरती की गइ्र। कार्यक्रम का संवालन राकेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर छत्ता बाजार से कंस टीलें तक बाजार को भव्य सजावट कर संजाया गया था। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti