राया। कस्बा राया क्षेत्र में मिट्टी की अवैध खनन का कारोबार बडे पैमाने पर फल फूल रहा है। वहीं थाना पुलिस रोज जेसीबी व ट्रैक्टर पकडकर सीज कर रही है मगर खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है। वह खनन करने से बाज नहीं आ रहे है। रात्रि को पुलिस ने बाबूगढ में हो रहे खनन के लिए दबिश दी। तो ट्रैक्टर लेकर फरार हो गये। मगर पुलिस ने जेसीबी को पकड लिया और थानें में लाकर बंद कर दिया। अवैध मिट्टी खनन करने वालों का पूरे जिले में सिक्का चल रहा है। पुलिस के खिलाफ खनन माफिया उग्र हो जाते है। इसका सबूत राया क्षेत्र में तब देखने को दो दिन पहले मिला जब राया थाने की पुलिस को अवैध खनन की सूचना मिली। तो राया थाने से पुलिस टीम गाॅव हर्दपुर जा पहुॅची। वहाॅ कार्यवाही के दौरान पुलिस को खनन माफियाओं के विरोध का सामना करना पडा।





