कई दुकानों पर पाॅलीथिन प्रयोग को लेकर छापे

मथुरा। काफी समय से कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद फिर प्रशासन को पाॅलीथिन प्रतिबंध की याद आयी। इसी सिलसिले में आज एडीएम वित्त, नगर मजिस्ट्रेट और वृन्दावन पालिका के ईओ ने संयुक्त टीम के जरिेय छापा मारकर वृंदावन नगर की छीपी गली, बनखण्डी, रेतिया बाजार में आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर छापामार कार्यवाही कर पाॅलीथिन जब्त की। कुल छह दुकानदारों पर शमन शुल्क के रूप में साढे छह हजार रूपया जुर्माना किया गया और भविष्य में इसका प्रयोग न करने की चेतावनी दी। प्रशासन की इस कार्यवाही से क्षेत्र की कई दुकानों के शटर गिरने लगे। काफी दिन बाद प्रशासन को हाईकोर्ट के आदेशों के बाद इसकी सुधि आयी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti