बाबा जयगुरूदेव आश्रम में आयोजित सत्संग समारोह में लोनिवि मंत्री के साथ बैठे सपा महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल
मथुरा। बाबा जयगुरूदेव आश्रम में स्वामी घूरेलाल महाराज के 67वें वार्षिक भंडारे में आए लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव से सपा महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल ने मुलाकात कर जिले में कई सड़कों के निर्माण की मांग की। जिसे उन्होंने स्वीकृति प्रदान की है।
डा. अग्रवाल ने महोली गांव से मजीरा वाले बाबा के आश्रम और शीतला माता मंदिर तक तीन किलोमीटर, सलेमपुर से महोली तक पांच सौ मीटर, राष्ट्रीय राजमार्ग से एटीबी की ओर जाने वाले मेवाती नगला, बीएसए इंजी. कालेज से राधिका बिहार होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग, जयगुरूदेव आश्रम के बराबर से सलेमपुर होते हुए मुकुन्दपुर तक तीन किलोमीटर सड़क के निर्माण की मांग की। जिसे उन्होंने शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। डा. अग्रवाल के साथ अरूण दीक्षित, रवि यादव, शैलू पंडित, गौरव जादौन आदि मौजूद थे।





