मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री काम काम रूक नहीं पा रहा है। पुलिस द्वारा कई बार छापे मारकर कच्ची शराब पकड़ी गयी है लेकिन इसके बाद भी इसकी बिक्री नहीं रूक पा रही है। इसके चलते कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं। कल गोवर्धन के सौंख अडडा के निकट नाली में पड़े एक युवक की लाश लोगों ने देखी। बताते हैं कि कच्ची शराब पीने से उसकी मौत हुयी है। मृतक कस्बे मंे चने-फूले की ढकेल लगाता था। बदायूं निवासी मृतक लाखन सिंह कई वर्षों से किराये का मकान लेकर गोवर्धन में रह रहा था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।





