
नई दिल्ली रू पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ ;पीपीएसीद्ध द्वारा आज संगणितध्प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बॉस्केट के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 23 जून को घटकर 111ण्75 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल रह गई। यह पिछले कारोबारी दिवस 20 जून की कीमत 111ण्86 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से कम है।
रुपए के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत 23 जून को मामूली रूप से घटकर 6726ण्23 रुपए प्रति बैरल हो गईए जबकि 20 जून को यह 6742ण्92 रुपये प्रति बैरल थी। रुपए 20 जून के 60ण्28 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर की तुलना में 23 जून को मजबूत होकर 60ण्19 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर पर बंद हुआ।





