
नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बॉस्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें 16 जुलाई को बढ़कर 105.12 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई।
यह पिछले कारोबारी दिवस 15 जुलाई की कीमतें 104.22 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा है। रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमतें 16 जुलाई को बढ़कर 6327.17 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 15 जुलाई को यह 6276.13 रुपये प्रति बैरल थी।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS