
नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ द्वारा संगणित प्रकाशित सूचना के अनुसार कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 20 मई को मामूली गिरावट के साथ 107.48 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गईं। पिछले कारोबारी दिवस 19 मई को यह कीमत 107.83 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थी।
रुपये के संदर्भ में 19 मई के 6300.51 रुपये प्रति बैरल की तुलना में 20मई को यह कीमत मामूली बढ़त के साथ 6314.45 रुपये प्रति बैरल हो गई। रुपये 19 मई के 58.43 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर की तुलना में 20 मई को कमजोर होकर 58.75 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर पर बंद हुआ।





