
नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ द्वारा संकलित प्रकाशित सूचना के अनुसार कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 25 अप्रैल को मामूली वृद्धि के साथ 107.59 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। यह पिछले कारोबारी दिवस 24 अप्रैल को 107.13 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थी।
रुपये के संदर्भ में 24 अप्रैल के 6542.43 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल की तुलना में 25 अप्रैल को यह कीमत मामूली बढ़कर 6575.90 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। ऐसा डॉलर के संदर्भ में कीमत में बढ़ोतरी के कारण हुआ। 24 अप्रैल के रुपये 61.07 अमेरीकी डॉलर प्रति बैरल की तुलना में 25 अप्रैल को रुपये कमजोर होकर 61.12 अमेरीकी डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।





