मथुरा। जिला कांग्रेंस कमेटी मथुरा के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजमोहन वाल्मीकि एवं पूर्व सचिव बबलू चैहान के नेतृत्व में सन्त कनुआ बाबा की शोभायात्रा का भव्य स्वागत, भरतपुर रोड चैराहा पर किया गया। इस अवसर पर ब्रजमोहन वाल्मीकि ने कनुआ बाबा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कनुआ बाबा ने हमकों जो मार्ग बताया है, उस पर चलते हुए हमें समाज को आगे ले जाना हैं। जिला सचिव ने कहा कि सन्त कनुआ बाबा का ऐसे समय प्रादुर्भाव हुआ जब दलित वर्ग अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा था, उन्होंने अपनी ज्ञान रूपी वाणी स वर्तमान समाज का तो भला किया। स्वागत करने वालों ने प्रमुख रूप से अखिलेश प्रताप सिंह, सागर माहौर, महेश नाथ, सिद्धार्थ डागौर, बंसता खरें, रामभरोसी, दीना माहौर, छेल बिहार, वाल्मीकि, राज चैहान, पंडित चैहान, उदित रात, कान्हा चैहान, राकेश पहलवान, आदि थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS