
कन्या भ्रूण हत्या रोकने को प्रभावी कार्यवाही की रूपरेखा तैयार करते अधिकारीगण
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशों के क्रम में कन्या भू्रण हत्या पर प्रभावी रोक लगाने के उदद्ेश्य से नगर मजिस्टेªट हेम सिंह के मार्ग निर्देशन में स्वाथ्य विभाग की सर्वे टीम द्वारा नगर के विभिन्न अल्ट्रासाउन्ड सेन्टरों पर आकस्मिक रूप से छापेमारी कर सघन निरीक्षण किया गया। नगर मजिस्टेªट हेमसिंह ने अवगत कराया है कि कन्या भू्रण हत्या पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के उदद्ेश्य से यह छापामारी निरीक्षण अभियान लगातार चलाया जायेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर स्टिंग आॅपरेशन भी चलाया जायेगा और लिंग परीक्षण करने वाले अल्ट्रासाउन्ड सेन्टरों के संचालकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गयी इस विशेष चैकिंग अभियान में स्वर्ण जयन्ती हाॅस्पीटल, चिरायु हाॅस्पीटल, ज्योति हाॅस्पीटल, सक्सैना हाॅस्पीटल पर व्यापक छापेमारी तथा उनके अभिलेखों की सघन निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी अल्ट्रासाउन्ड सेन्टर संचालकों को सचेत करते हुए कहा है कि लिंग परीक्षण किसी भी रूप में नहीं होना चाहिये। अल्ट्रसाउन्ड कराने वाले मरीजों के नाम, पते, मोबाइल नम्बर तथा अल्ट्रासाउन्ड कराने के कारणों का स्पष्ट रूप से अपने अभिलेखों में उल्लेख करते हुए सही जानकारी दर्ज करें तथा माहवार अल्ट्रासाउन्ड सेन्टरों की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराये तथा समय से उनका नवीनीकरण भी करायें। इस अवसर पर डीजीसी बद्रीप्रसाद, एनजीओ प्रतिनिधि भारती वर्मा, महिला चिकित्सालय के डा0 सचिन गुप्ता तथा चै0 रामवीर सिंह स्टेनो, जिला सूचना अधिकारी के प्रतिनिधि भी इस जाॅच टीम में शामिल थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS