कन्या लागुंरा पूजन के साथ चैत्र नवरात्रों का हुआ समापन

देवी मंन्दिरों में हुई पूजा अर्चना, घर घर पूजें गये कन्या-लागुंरा

मथुरा। बसन्त नवरात्रों के आज अन्तिम दिन देवी भक्तों का शहर के प्रमुख देवी मन्दिरों पर ताता लगा रहा। प्रातः काल से ही लोगों ने सर्वप्रथम माॅ की पूजा अर्चना की तत्पश्चात भक्तों ने मा के प्रिय कन्या और लागुराओं को भोजन कराकेर उन्हें उपहार स्वरूप अपनी श्रद्धा अनुसार भेट दी गई। जिससें छोटे छोटे बच्चें आज पूरे दिन प्रफुल्लित नजर आ रहे थे। वहीं देवी मन्दिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किये गये तथा नवरात्री के अन्तिम दिन हवन यज्ञ किये गये तथा इसकेे पश्चात मन्दिरों में सैकडों की संख्या में कन्या लागंुरा बैठाकर उन्हें भोजन कराया गया तत्पश्चात उन्हें भेट स्वरूप वस्त्र, खेल खिलोने, व वर्तन आदि दिये गये। जिन्हें पाकर बच्चें फूलें नहीं समां रहें थे। देर सांय भी मन्दिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजन किये गये हैं। शहर के चामुंण्डा मन्दिर पर भजन सन्ध्या का आयोजन किया गया है वहीं बगुला मुखी देवी मन्दिर पर माॅ का विशेष श्रंगार किया गया। इसके साथ ही काली देवी मन्दिर पर भव्य बंगला व छप्पन भोग के साथ साथ रात्रि में विशाल माॅ भगवती जागरण का आयोजन किया गया हैं। देर रात्रि तक देवी मन्दिरों पर भक्तों का तांता लगा रहा हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti