
सौंख। बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में आयोजित अन्तर्सदनीय खेल कूद प्रतियोगिताओं में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चारों सदनों के प्रतिभागियों ने अपना पूरा दम खम दिखाया। विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने प्रतिभागियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंम्भ किया। सीनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिमालय सदन ने अरावली सदन को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेमी फाइनल मुकाबले में अरावली सदन ने नीलगिरी सदन को तथा हिमालय सदन ने विंध्या सदन को पराजित किया। सदनों के हाउस मास्टर मुनेन्द्र कौशिक, चन्द्रेश यादव, वी0एस0 राजपूत तथा जी0पी0 शर्मा ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया। विद्यालय के प्राचार्य रामबाबू सिंह ने अच्छे स्वास्थ्य एवं मानसिक विकास के लिए छात्रों को खेलने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा निदेशक एस0वी0 सिंह, प्रबन्ध निदेशक हरीचन्द सिंह तथा प्रशासक सगुन सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया वहीं समस्त छात्र छात्राओं ने तालियाँ बजाकर अपनी अपनी टीम का हौसला बढ़ाया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS