कब्जा परिवर्तन न कराने से रावल के किसान परेशान

मथुरा। आज रावल गांव के कास्तकारों ने डीएम को दिये एक ज्ञापन में कहा है कि चकबंदी प्रतिक्रिया समाप्त होकर वहां धारा 52 का प्रकाशन हो चुका है लेकिन हम लोगों का कब्जा परिवर्तन नहीं कराया गया है। जबकि हम मूल जोत पर काबित हैं। कागजात पर परिवर्तन दिखा दिया है। मूलजोत से चकबंदी में ग्रामसभा में भूमि प्रदिष्ट कर दी गयी है। उस भूमि में मौजा प्रधानपति कार्य करा रहा है। मनमाने तरीके से पैमाइश करा रहा है जिससे कभी भी झगड़ा होने की संभावना है। कास्तकारों ने कहा है कि चकबंदी अधिकारी और तहसीलदार स्तर से मौके पर कब्जा परिर्वन कराके चक पर काबिज कराया जाये। आरोप है कि प्रधानपति जानते हुये कि मौके पर कब्जा परिवर्तन नहीं हुआ है, हम लोगों को परेशान करने की गरज से मनमाने तरीके से ग्राम सभा का कब्जा गलत जगह पर करा रहा है। ज्ञापन देने वालों में संजय, कोमल सिंह, उदय सिंह, शिवराम, मदनलाल, गिर्राज, रामवीर सिंह, हरीश बाबू, भीमसैन, राजेश, राजकुमार, मोहन सिंह, संतोष कुमार, सगनो आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti