मथुरा। थाना कोसी क्षेत्र के ग्राम तूमोला निवासी एक ठेकेदार को घर लोटते समय नामजदों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं घायल के परिजनों ने ग्राम के ही चार नामजदों के विरूद्व रिपोट्र दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम तूमौला निवासी सहदेव पुत्र गिर्राज कोसी में किसी फैक्ट्री में ठेकेदारी का कार्य करता हैं। सहदेव विगत रात्रि 8 बजे करीब घर लौट रहा था कि ग्राम के ही श्री पुत्रा गोपाल, योगेश पुत्र श्री, चतुरी पुत्र गोपाल ने एक राय होकर उसें रास्ते में रोक लिया और उसके साथ लाठी डन्डों से मारपीट कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की देते हुए भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सहदेव को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया हैं। वहीं घायल के परिजनों ने ग्राम के चार लोगों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।





