कर ढांचे को सरल बनाने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली : वित्‍त राज्‍य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कर ढांचे को सरल बनाने की आवश्‍यकता है कि ताकि कर दाता कर दे सकें।

निर्मला ने कहा कि नागरिकों को कानून सम्‍मत करों का परिपालन करने लायक बनाया जा सके और कर दाता कर चोरी न करें। सीतारमण प्रधान मुख्‍य आयुक्तों ,प्रधान महानिदेशकों, प्रमुख आयुक्तों, तथा आयकर महा निदेशकों के दो‍दिवसीय वाषिर्क सम्‍मेलन में समापन भाषण दे रही थीं।

उन्‍होंने आशा वयक्‍त की कि दो दिन के सम्‍मेलन में हुए विचार-विमर्श से वरिष्‍ठ अधिकारियों को टैक्स संबंधी मसलों से निपटने में मदद मिलेगी और टैक्‍स मामलों से जुड़े मुकदमे कम होंगे तथा शिकायत निवारण व्‍यवस्था मजबूत होगी। इससे पहले सीतारमण ने इफेक्टिव हैंडलिंग ऑफ केसेज बिफोर सेटलमेंट कमीशन नामक पुस्‍तक का अनावरण किया। 

समारोह में राजस्‍व सचिव शक्तिकान्‍त दास, केन्‍द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्‍यक्ष तथा सदस्‍य और राजस्‍व विभाग के वरिष्‍ठ आधिकारी मौजूद थे। इससे पहले केन्‍द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड के अध्‍यक्ष आर के तिवारी ने दो दिन के सम्‍मेल में हुए विचार विमर्श की जानकारी दी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti