मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र में खेत पर गए किसान की विद्युत तार टूटकर गिर जाने से करंट लगने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गईं। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नौहझील के गांव नानिकपुर निवासी प्रेमराज पुत्र विजयपाल आज प्रातः बृहस्पतिवार को अपने खेत पर बाजरा की फसल की निगरानी कर रहा था, इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवीए की विद्युत लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे 45 वर्षीय प्रेमराज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पड़ौसी किसानों द्वारा सूचना मिलने पर परिजन व इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





