करण जौहर अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के लिए आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करने वाले हैं। इस फिल्म के रिलीज के लिए करण जौहर हर किसी का दरवाजा खटखटाते रहे हैं, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल पा रहा है। अब यह देखना होगा की गृहमंत्री से मुलाकात के बाद इस मुद्दे का क्या हल निकलता है।
फिल्म मेंं पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के चलते एमएनएन उनकी फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र में फिल्म की रिलीज को लेकर करण को एमएनएस से धमकी भी मिल चुकी है। इसके बाद से कुछ मल्टीप्लेक्स के बाहर सुरक्षा के इंतेजाम पुख्ता कर दिए गए हैं। अब वो इसके लिए आज 12:30 गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगे। करण जौहर के साथ मुकेश भट्ट और सिद्धार्थ राय कपूर भी गृहमंत्री से मुलाकात करेंगे। बता दें पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध उड़ी हमले के बाद से होना शुरू हुआ है। करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। करण भी फिल्म की रिलीज को लेकर अड़े हुए हैं कि वो ना तो फिल्म से फवाद का रोल कट करेंगे और ना ही रिलीज डेट को आगे बढ़ाएंगे। अब देखना होगा की गृहमंत्री से आज मुलाकात करने के बाद इस मुद्दे का क्या हल निकलता है।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
एक था राजा : भरतपुर के राजा मान सिंह की कहानी