कराटे चैम्पियनशिप में आर्मी स्कूल के बच्चों ने जीते पदक

आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र जीते पदकों के साथ

मथुरा। जनपद के आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विगत दिनों दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में इंटरनेशनल शोताकाइ कराटे कप चैम्पियन शिप प्रतियोगिता अपनी अद्भुत विजय के झंडे फरह दिए। इस प्रतियोगिता में विश्व के विविध देशों भारत, अमेरिका, अफ्रीका, जापान, श्रीलंका, थाइलैंड व मलेशिया से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। कोच कुमारी गुंजन दीक्षित के नेतृत्व में नन्हें-नन्हें बाल कलाकारों ने अद्भुत कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को हतप्रभ कर दिया। इस अवर्णनीय उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक मंडल व शिक्षक वर्ग ने बधाई दी तथा प्राचार्या श्रीमती दीप्ति चैधरी व उप प्राचार्या डा. सुधा रानी ने पदक एवं प्रमाण पत्र वितरित कर खिलाडि़यों के उज्जल भविष्य की कामना की। आर्मी स्कूल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रितु राजौरा व विनीत शर्मा स्वर्ण पदक विजेता रहे। रजत पदक विजेता थे। मोहिनी, अभिषेक, हर्ष व अमरदीप एवं कांस्य पदक विजेता में अस्तित्व, तेजप्रकाश व कक्षा दो और तीन के छात्र-छात्राएं आकृति, अक्ष्या, अनन्य व दिव्यांश रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti