मथुरा। गोवर्धन के जतीपुरा स्थित श्रीजीबाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज के छात्र ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्र निखिल कौशिक ने अंडर 19 अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता। इस पर विद्यालय प्रबंधक देवरतन शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीनाथ कौशिक ने छात्र को बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एससी सिसौदिया ने बताया कि निखिल आगामी माह में एसजीएफआई में भाग लेकर पूर्ण विश्वास के साथ उक्त प्रतियोगिता में गोल्ड प्राप्तकर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। वहीं विद्यालय के छात्र गोपाल कौशिक ने भी स्केटिंग में रजत मैडल प्राप्त किया है।





