कराहरी। गांव कराहरी में आज धूमधाम से रामबारात ने भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह रामबारात में चल रहे लोगों को जलपान के साथ फल व नश्ता कराकर उनका स्वागत किया। बारात के साथ रामलीला सभा के अध्यक्ष कुलवंत सिंह, महामंत्री हंसराज सिंह, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सोलंकी, विनोद अग्रवाल, हरस्वरूप रावत, बलवंत सिंह, विष्णुकांत शर्मा, सत्यभान सिंह, ओमप्रकाश शर्मा आदि गांव के गणमान्य लोग साथ चल रहे थे।





