
नई दिल्ली : सरकार ने मूल्य आधारित नीलामी के जरिए करोड़ों रुपये के स्टॉक के अधिसूचित मूल्य पर बिक्री करने की घोषणा की है।
इस नीलामी के जरिए (i) 8.35 प्रतिशत सरकारी शेयर, 2022 की पांच हजार करोड़ रुपये के अधिसूचित मूल्य पर (ii) 8.24 प्रतिशत सरकारी शेयर, 2027 की नौ हजार करोड़ रुपये के अधिसूचित मूल्य पर (iii) 9.20 प्रतिशत शेयर, 2030 की 3 हजार करोड़ रुपये के अधिसूचित मूल्य पर और (iv) 9.23 प्रतिशत सरकारी शेयर, 2043 की 3 हजार करोड़ रुपये के अधिसूचित मूल्य पर बिक्री करने की घोषणा की है।
यह नीलामी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बृहस्पतिवार 17 अप्रैल 2014 को उसके मुंबई फोर्ट स्थित कार्यालय में की जाएगी।
शेयरों की बिक्री के लिए अधिसूचित राशि के पांच प्रतिशत तक शेयर, सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी में गैर-प्रतिस्पर्धी बोली सुविधा की योजना के अनुसार योग्य व्यक्तियों और संस्थाओं को आवंटित किए जाएंगे।
नीलामी के परिणाम उसी दिन यानी 17 अप्रैल को घोषित कर दिए जाएंगे। सफल बोलीकर्ताओं को 21 अप्रैल को भुगतान करना होगा।
(Samiksha Bharti News Service)





