
मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के कस्वा सुरीर में कर्ज में डूबें किसान ने पहलें पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी फिर स्वयं को फंासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होते ही कस्वें में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आमीन पुत्र बुन्द्वा खाॅ निवासी जयपुर वाला कस्वा सुरीर अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रहा था। लेकिन काम धन्धा ठीक नहीं होने के चलते आमीन धीरे धीरे कर्ज में डूब गया। जब वह कर्ज चुकाने में असमर्थ रहनें लगा तो कर्जदारों ने उस पर दवाव बनाना शुरू कर दिया। इसी से प्रीडि़त होकर आमीन ने विगत रात्रि पहलें अपनी पत्नी बहीदन की गला रेत कर हत्या की उसके बाद स्वयं ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी प्रातः काल होने पर कस्वें में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर क्षेत्राीय लोगों का हुजुम लग गया। सूचना पर आमीन के परिजन भी आ गये। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची गई पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर फांसी पर लटके आमीन के शव को नीचें उतरवाया तथा दोनो के शवों को कब्जें में कर पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना के सन्दर्भ में थाना प्रभारी ने बताया कि दम्पत्ति की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते दोनो ने योजना बनाकर आत्महत्या की हैं। पुलिस फिर भी मामलें की जाॅच कर रही हैं।





