
रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से भेंट की। उनके साथ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येड्डीयुरप्पा भी थे। मुलाकात के दौरान वर्तमान मौसम में उर्वरकों की उपलब्धता सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
अनंत कुमार और येड्डीयुरप्पा ने कर्नाटक में कृषि के विकास के संबंध में कृषि मंत्री को ज्ञापन भी प्रस्तुत किया। कृषि मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य में एक केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करने पर विचार किया जाएगा।





