मथुरा। छाता क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक फैक्ट्री में एक कर्मचारी की मौत से हड़कंप मच गया। कार्यरत कर्मचारियों ने फैक्ट्री में जमकर हंगामा काटा। मृतक के परिजनों और कुछ कर्मचारियों ने मिलकर कंपनी के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की। बताया गया कि छाता स्थित बजाज कंपनी में संदिग्ध परिस्थति में ब्रजमोहन ;40द्ध निवासी नगरिया दसबिसा की मौत हो गयीं कंपनी के लोग जहां हृदयघात से मौत होना बता रहे थे वहीं मृतक के परिजन इसे कंपनी प्रबंधन की लापरवाही से मौत बता रहे थे। इसी को लेकर कंपनी पर जमकर हंगामा हुआ। मृतक के शव को रखकर प्रदर्शन किया गया और मुआवजे की मांग की गयी।





