कर्मचारी के आये बिना ही हो गया उसका प्रमोशन

मथुरा। विद्युत विभाग में अनियमितताओं का दौर जारी हैं। विद्युत निगरानी समिति के चेयरमैन हरिप्रसाद ने आरोप लगाया कि कर्मचारी के आये बिना ही उसका प्रमोशन कर दिया। विद्युत विभाग में यदि कोई कर्मचारी समय पर नहीं आता है तो उसकी छुट््टी कर दी जाती है और वेतन में से पैसे काट दिये जाते है लेकिन मथुरा उपखंड में एके गुप्ता एसडीओ द्वारा कुसुम द्वुबे नामक कर्मचारी को कार्यालय आये बिना ही उसके पुत्र द्वारा हस्ताक्षर कर दिये जाते हैं। आरोप है कि यह अवैध वसूली में बिजली विभाग के अधिकारियों को पैसे देता है। अपनी मां के फर्जी हस्ताक्षर उपस्थिति रजिस्टर पर करता है। लम्बे समय से कर्मचारी के आये बिना ही उसकी पदोन्नति कर दी गई यह कैसा कानून हैं। हरिप्रसाद शर्मा ने आरोप लगाया कि इसकी जानकारी डीएम और अधीक्षण अभियंता को दे दी गई हैं। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti