मथुरा। नौहझील कस्बा के शेरगढ रोड स्थित श्रीकृष्णा सिटी हास्पीटल पर कल
रात्रि 8 बजे मां भगवती के विशाल देवी जागरण का आयोजन किया जा रहा है।
हास्पीटल के एमडी डा.एस सी आर्य ने बताया कि पंजाब से चन्द्रमोहन कटारिया
पार्टी द्वारा देवी जागरण कराया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजिका देवा माता
ने सभी भक्तों से देवी जागरण में भाग लेने की अपील की है।





