कलक्टेªट सभाकक्ष में अधिकारी और कर्मचारी एवं डीएम मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार सहित कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंन्त्रता संग्राम के बलिदान देने वाले शहीदोें की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्वान्ह 11 बजे से 10 मिनट पूर्व नागरिक सुरक्षा विभाग के सायरन बजते ही कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित हुए। ठीक 11 बजे जिलाधिकारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र प्रसाद, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, सहायक नियंत्रक सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।





