
मथुरा। कौशल्य देवी झुझुनवाला चैरिटेबिल ट्रस्ट कोलकत्ता के सौजन्य से कल्याण करोति के तत्वाधान में डा0 केएल गर्ग कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण केन्द्र के वैनर तलें निःशुल्क पोलियों चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें हाथरस, बदायू, आगरा, कासंगज, अलीगढ़, बुलन्दशहर, फिरोजाबाद, हापुड़, बरेली आदि के 152 पोलियों से पीडि़त व्यक्तियों ने पंजीकरण कराया। जिसमें आॅपरेशन के लिए उपयुक्त पाये गये। 68 पोलियों रोगियों के आपरेशन जयपुर के विख्यात अस्थि रोग विशेष डा0 वीके तिवारी, डा0 आरवी शर्मा की टीम द्वारा किये। मरीजों को पलंग व विस्तर आदि की निःशुल्क व्यवस्था की गई। एयरफोर्स, आर्थी आॅफ इंडिया के निदेशक शरद कुमार डा0 अभिताभ पांडे ने कहा कि शिविर के माध्यम से एक छत्त के नीचें विकलांग व्यक्तियों को विभिन्न सुविधाए उपलब्ध हो जाती हैं। हमें एसे पूण्य कार्य के लिए आगे आना चाहिये। कार्यक्रम में जगदीश, पूरन कौशिक, श्यामवीर, राकेश, योगेया वर्मा, संजय शर्मा, चन्द्रपाल चाहर, वीके शुक्ला आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS