मथुरा। ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों की सहायता हेतु रामानन्दाचार्य वैष्णव सेवा ट्रस्ट व बेरीवाला सेवा टस्ट कोलकत्ता तथा कल्याणं करोति के संयुक्त तत्वाधान में ऐसे किसानों की सहायता के लिए प्रयास किये गये है इसी परिप्रेक्ष्य में 21 अप्रैल को जरूरतमन्द किसानों की कन्याओं की शादी समारोह किये जाने के बाद अब किसानों के बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए 50 वच्चों को 21 सौ रूपयें प्रति बच्चें के हिसाब से सहयोग राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर बाबा बलराम दास, समाज सेवी एसके शर्मा, ने बताया कि प्रत्येक विधान सभा में ऐसे कार्यक्रम और भी आयोजित किये जायेगे। स्वामी महेशानन्द सरस्वती ने कहा कि उक्त संसथाओं द्वारा पीडि़त किसानों की मदद का सिलसिला निरन्तर चलता रहेगा। इस अवसर पर चम्पालाल भुवालिका, उपेन्द्र दीक्षित, अरविन्द चैधरी, पुष्पेन्द्र, जगवीर चैधरी, संजय सारस्वत, सूरज भान, मूलचन्द्र गर्ग, गिरधारी लाल शर्मा, निररूपम भार्गव आदि उपस्थित थे।





