कल्याणम् करोति में विकलांगजनों को सहायक उपकरण वितरित

मथुरा। समाजसेवी कल्याणम् करोति संस्था द्वारा संचालित डा0 के0एल0 गर्ग मेमौरियल कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण केन्द्र द्वारा मथुरा में संचालित केन्द्र पर मथुरा, हाथरस, आगरा, बदायू, कासंगज, अलीगढ़, बुलन्दशहर सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये विकलाॅगों को 20 कैलीपर्स, 15, वैशाखी, 12 कृत्रिम पैर, 1 व्हील चेयर्स, उपलब्ध कराई गई। कल्याण करोति के कार्यक्रम व्यवस्थापक बी0के0 शुक्ला ने बताया कि 29 दिसम्बर से 1 जनवरी तक गोबिन्द राम गोयल चैरिटेबिल ट्रस्ट कोलकत्ता द्वारा निःशुल्क पौलिया शाल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें पोलियों से पीडि़त बच्चों की निःशुल्क जाॅच, व आॅपरेशन, जयपुर के विख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ डा0 बीके तिवारी की टीम द्वारा किए जायेगे। संस्था के प्रोजेक्ट अधिकारी बीके शुक्ला ने बताया कि बेरीवाल सेवा ट्रस्ट कोंलकत्ता के सौजन्य से सचल चिकित्सा वाहन ने 1 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक विभिन्न मरीजों का नियमित उपचार केन्द्रों पर किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न केन्द्रों पर 2233 मरीजों ने इसका लाभ उठाया। चिकित्सा दल में डाॅ0 सतेन्द्र सिंह वर्मा, सुनील सिंह का योगदान रहा।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login