कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में हुआ माॅटीवेशन शिविर का आयोजन

माॅटीवेशन शिविर के दौरान उपस्थित छात्र एवं शिक्षकगण

गोवर्धन। कस्बे के सौंख अड्डा स्थित बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में माॅटीवेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का प्रारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर वरिष्ठ सह समन्वयक बलवीर सिंह एव बाबूलाल मिश्रा ब्लाक सह समन्वयक गावर्धन द्वारा माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलत कर संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में 14 छात्राओ का नामांकन किया गया। शिविर में छात्राओ को शिक्षा से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गयी। नामांकन शिविर में 11 से 14 वर्ष की बालिकाओं का कक्षा 6 में प्रवेश किया गया। एबीआरसी बाबूलाल मिश्रा एवं विद्यालय की प्रभारी वार्डन जयमाला राजन ने बताया कि विद्यालय में केवल 37 स्थान रिक्त हैं। 14 बालिकाओं का प्रवेश हो चुका है। विद्यालय के इस शिविर में जानू, पलसौ, डोमपुरा, रंगपूरा आदि गांवों के लोगो ने भाग लिया। इस शिविर में जयमाला राजन प्रभारी वार्डन, विनोद पराशर, ऋचा राठौर, प्रियंका चैधरी, कविता अग्रवाल, रूचि शर्मा, अलका शर्मा, शिवानी यादव, सुधीर, वीरेंद्र, पिंकी, उषा, कमलेश आदि मौजूद रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti