कस्बा राया में यमुना भक्तों ने निकाली विशाल जन जागरूकता रैली

कस्बा राया में रैली निकालते यमुना भक्त

मथुरा। ब्रजवासी और यमुना भक्त यमुना मुक्तिकरण अभियान के साथ आकर सरकार को सजग कर देना चाहते है कि यमुना को और अधिक बांधो के लोहे फाटक अब रोक नहीं सकते है। यमुना के लिये आज लाखों हाथ उठ खड़े हुये और आगे भी लाखों हाथ उठेगें जो यमुना को मुक्त करा उसके निर्मल प्रवाह भीग आत्म संष्तुष्ट होना चाहते है। इसलिये विगत कई वर्षो से श्रीमान मन्दिर, पुष्टिमार्ग और भारतीय किसान यूनियन भानू के संयुक्त प्रयास से यमुना को मुक्त करा उसका पवित्र जल ब्रज में लाने के लिये संघर्ष किया जा रहा है। इसी क्रम में यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा आज राया में जनजागरण रैली निकाली गयी जिसमें भारी संख्या में राया वासियों ने भाग लिया। हर वर्ग, हर धर्म के लोगो ने की जागरूकता को निकाली गयी इस रैली में बढ चढ कर भाग लिया। रैली में चलता जनसैलाब के जय यमुना मैया के नारों से पूरा वातावरण यमुना भक्ति में सराबोर हो गुंजायमान हो रहा था। रैली राया के पंजाब नेशनल बैंक से प्रारम्भ होकर राया के मुख्य मार्गो से होते हुये सादाबाद रोड स्थित गुप्ता कालौनी आशीष अग्रवाल के घर पर समापन हुआ। रैली में चल रहे यमुना भक्तों द्वारा नगर वासियों से 15 मार्च को कोसी दिल्ली तक की पदयात्रा में भाग लेने का आवह्ान किया। रैली का नगर में जगह जगह स्वागत किया गया और उपस्थित लोगो ने साथ ही साथ यमुना को मुक्त कराने के लिये पदयात्रा में सम्मिलित होेने का संकल्प भी लिया। रैली में अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने कहा कि ब्रजवासियों अब पुत्र धर्म निभाने का समय आ गया है। उपस्थित सभी नगर वासियों द्वारा हाथ उठाकर पदयात्रा में भाग लेने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुनील सिंह, हरेश ठेनुआ, आशीष अग्रवाल, कान्हा चैधरी, मुकुल चैधरी, राकेश शर्मा, रूद्र प्रकाश सारस्वत, निशान्त अग्रवाल, बिट्टू बंसल, सभासद लक्ष्मी नगर, अजय सिकरवार, विवेक, चन्द्र मोहन, धमेन्द्र, शक्ति सिंह, आदि उपस्थित रहे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti