राया। कस्बे में माँस की खुलेआम बिक्री होने पर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। विश्व हिन्दू परिषद् के राया मंडल अध्यक्ष अजय खोखर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में शिकायत की है कि राया हाथरस रोड ब्रज चैरासी कोस यात्रा की परिधि में आता है तथा प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु यहाँ की परिक्रमा करने देश विदेश से आते हैं, जब वे राया होकर के गुजरते हैं तो मार्ग में मांसाहारी उत्पादों जैसे मुर्गा विरयानी, अंडा, आमलेट आदि की खुलेआम बिक्री देखते हैं तो काफी आहत होते हैं। हाथरस रोड पर जगह जगह बिरयानी और अण्डों की दर्जनों ढ़केल लगी हुयी हैं। इनसे जो दुर्गन्ध आती है उससे मन दूषित हो जाता है। कानूनी दृष्टि से भी देखा जाए तो किसी भी जानवर या पक्षी को काटने से पूर्व पशु चिकित्सक का प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है और किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ की बिक्री के लिए स्वास्थ्य विभाग से अनुज्ञप्ति लेना भी अनिवार्य है। यह यकीनन कानून की अवहेलना करके यह लोग खुलेआम मांसाहारी पदार्थ बेच रहे है। चूँकि इस व्यापार में एक विशेष वर्ग के शामिल होने के कारण पुलिस भी इनके खिलाफ कार्यवाही करने में डरती है इसी वजह से मांसाहारी पदार्थों की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। अजय खोखर ने कहा है की यदि तुरंत ही परिक्रमा मार्ग से इन ढ़केलों को नहीं हटाया गया तो विश्व हिन्दू परिषद् एक बड़ा आन्दोलन छेड़ेगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मांग करने वालों मे राजकुमार चैहान, विजेन्द्र ,राजकुमार चैधरी, सुदर्शन चैधरी, संदीप नेता, मान सिंह, दिनेश, राधा रमण, राजेश, हरी मोहन, सोरन सिंह, वीरेन्द्र, रविन्द्र, सचिन, कैलाश, अशोक, इश्वरी प्रसाद, अंकित भरद्वाज, प्रशांत शर्मा, मनोज कुमार, राकेश कुमार, रामचन्द्र, अलोक कुमार, पूरण सिंह, मिश्री लाल, प्रह्लाद, बीरी सिंह, मुली आदि हैं।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS