राया। कस्बे में गणतंत्र दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी गैरसरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया। वहीं स्कूलों ने प्रभातफेरी निकाली और रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय, नेहरूपार्क और कटरा बाजार में नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल ध्वजारोहण किया एवं कर्मचारी व सम्मानित नगरवासियों को 26 जनवरी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत कर्मचारी पूरी ईमानदारी से कार्य करें। वहीं नगर की जनता से विकास कार्यो में सहयोग बनाये रखनें की अपील की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्ण कान्त अग्रवाल ने नगर की एक सामाजिक संस्था के बैनर तले गरीब लोगों को रिक्शा भेंट किये गये। जिससे कि कस्बे के वे गरीब लोग अपनी आजीविका कमा कर समाज और कस्बे की मुख्य धारा से जुड़ सकें। श्रीमती प्रेमलता मायादेवी अग्रवाल महाविद्यालय पर संस्थापक लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। श्रीमती प्रेमलता इंटर कालेज पर जगदीश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। मनकामेश्वरी इंटर कालेज पर पूर्व पंचायत अध्यक्ष सुभाष बाबू अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया यहां पर रंगारंग एवं सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर के कार्यक्रम ने लोगों को मनमोह लिया। रामस्वरूप नागर बाल निकेतन पर भूपेन्द्र वशिष्ठ और मनोज नागर ने सयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। लाला अम्बा प्रसाद जूनियर हाईस्कूल पर किशन कुमार सर्राफ ने ध्वजारोहण किया। सनराईस किड्स प्ले स्कूल पर विनीत बंसल ने ध्वजारोहण किया। राया बाल मंदिर में सुभाष चन्द्र अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया यहां पर रंगारंग एवं सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। राष्ट्रीय इंटर कालेज राया पर भाजपा नेता कृष्णकुमार शर्मा मुन्ना भैया ने ध्वजारोहण किया। सोफिया इंटर कालेज पर प्रधानाचार्य अंजू सिंह ने ध्वजारोहण किया। जनता इंटर कालेज पर साकिर खान ने ध्वजारोहण किया। सुन्दरलाल अंगूरी देवी उमा विद्यालय पर इंजीनियर डीसी वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इण्डियन इंटर कालेज पर अतर सिंह ने ध्वजारोहण किया। युवा कांग्रेस कार्यालय राया पर बल्देव विधान सभा अध्यक्ष सरबन अहमद ने ध्वजारोहण किया। थाना राया पर थाना प्रभारी संजीव कुमार चैहान ने ध्वजारोहण किया। राया स्थित रेलवे स्टेशन पर प्रभारी इन्द्रमोहन सिंह ने ध्वजारोहण किया। डाकघर राया पर डाकघर प्रभारी गिन्नी बाबू ने ध्वजारोहण किया। अग्रवाल धमार्थ चिकित्सालय राया पर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।





