कांग्रेस की दिल्ली रैली से लौटे कांग्रेसीजन
गोवर्धन। अतिवृष्टि, ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा बनाये गये नये भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में आज दिल्ली में आयोजित हुई कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय रैली में भाग लेने के लिये गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र से भी भारी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे। रैली की सफलता और किसानों की आवाज बुलन्द होने को लेकर कांग्रेसियो में एक नयी उर्जा का संचार हुआ है।
गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री पूरन प्रकाश कौशिक के नेतृत्व में दिल्ली गये कांग्रेसियों ने वापिस लौट कर रैली से प्राप्त नयी ऊर्जा के साथ अपनी सफलता को साझा करते हुए पूरन प्रकाश कौशिक ने कहा कि देश का आवाम और किसान मोदी सरकार की पूंजीपतियों हितों औ गरीब व किसान विरोधी नीतियों को अब समझ चुका है। एक साथ पूरा देश मोदी विराधी लहर में खड़ा होकर देश के किसान भाईयों के साथ आकर खड़ा हो गया है। रैली में भाग लेने वाले कांग्रेसियों में पूरन प्रकाश कौशिक के साथ सैंकड़ों की तादात में किसान आवाम के लोगों के आलावा अनेकों कांग्रेसीजन उपस्थित थे।





