
छह माह में पुरी होगी चुनाव प्रक्रिया
मथुरा। प्रदेश कांग्रेंस अध्यक्ष के निर्देश पर कांगेंस द्वारा संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने बताया कि काग्रेंस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गान्धी युवा नेता राहुल गान्धी के निर्देश पर जनपद में निरन्तर सदस्यता अभियान चलाकर आम जन मानस को काग्रेंस से जोड़ा जा रहा हैं। संगठन के चुनावों को लेकर प्रान्तीय नेतृत्व का निर्देश प्राप्त हो चुका हैं। इसी के तहत संगठन के चुनाव पाॅच चरणों में सम्पन्न होगे। जिलाध्यक्ष श्री हुसैन ने बताया कि प्रथम दो चरणों में सदस्य बनाने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर तथा सदस्यता सूची का प्रशासन 15 जनवरी, को होगा। तत्पश्चात छानबीन कमेटी के समक्ष 22 जनवरी तक आपत्तिया, दर्ज की जायेगी। तथा 31 जनवरी तक आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा। असतुष्ट होने पर 10 फरवरी तक प्रदेश निर्वाचन प्राधिकरण के समक्ष अपील की जा सकेगी। जिसका निस्तारण 20 फरवरी तक होगा। दूसरे चरण में प्रदेश चुनाव प्राधिकरण ब्लाॅक काग्रेंस कमेटी के सदस्यों को पहचान पत्र जारी करेगी तथा ब्लाॅक काग्रेंस कमेटी की कार्यकारिणी, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, जिला कांग्रेंस के लिए 6 व प्रदेश कमेटी के लिए 1 सदस्य का चुनाव तथा पहचान पत्र जारी करने का कार्यक्रम 15 मई से 31 मई तक किया जायेगा। शेष चरणों की प्रक्रिया जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव 7 जून से 27 जून तक तथा प्रदेश कांग्रेंस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व पीसीसी कार्यकारिणी द्वारा एआईसीसी तथा काग्रेंस अध्यक्ष का चुनाव 25 जुलाई एवं 31 जुलाई एआईसीसी सदस्यों को पहचान पत्र जारी होगे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS