
मथुरा। जिला कांग्रेंस मथुरा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। आबिद हुसैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेंस के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया जाता है। गाॅव ब्लाक, नगर तहसील तथा न्याय पंचायत स्तर पर कांग्रेंस संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु कार्य करना चाहिए। इसके लिए ब्लाक प्रभारी, तहसील प्रभारी तथा न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति कर अतिशीघ्र घोषणा की जायेगी। जिससे कांग्रेंस की सदस्यता अभियान ब्लाक नगर तथा गाॅव गाॅव में कैम्प लगाकर किया जा सकें। जनपद में किसानों मजदूरों, व्यापारियों तथा आम आदमी की छोटी से छोटी समस्याओं के समाधान हेतु आन्दोलन कर कांग्रेंस समाजसेवा के रूप में काम करेगी। कांग्रेंस ही देश में एक ऐसी पार्टी है तो सभी जाति व धर्मो को साथ लेकर चलती है। कांग्रेंस पार्टी ने ही देश को बलिदान एवम् कुर्बानी देकर आजाद कराया। स्व0 श्रीमती इन्दिरा गान्धी ने अपने परिवार के लोगों की कुर्वानी व बलिदान देकर देश को एक सशक्त ताकतवर बनाकर सम्पूर्ण विश्व में भारत का नाम स्वर्ण अक्षर में लिया जाता हैं। आज गान्धी परिवार ही सोनिया गांधी व राहुल गांधी इस देश की खुशहाली व मजबूती दे सकता हैं। बैठक को महेन्द्र सिंह, बहादूर सिंह, पवन कुमार, श्याम सुन्दर, दिनेश सरदार, विनोद खंडेलवाल, प्रवीन ठाकुर, कपिल पंडित, कृष्णवीर सिंह, महताप सिंह, हेम कुमार गुप्ता, राकेश दिवाकर, कान्ति प्रसाद गर्ग, कुश कुमार सिंह, आलोक सिंह, अशर्फी देवी, हाजी सलीमशाह, रामनारायण मैथिल, महावीर प्रसाद शर्मा, हाजी नसीम, चमन नागर, सुनील जैन, दिनेश दीक्षित, आदि ने सम्बोन्ध्ति किया। बैठक में दयाराम, सुरेन्द्र सिंह, विनेश सनवाल, गुड्डू कुरैशी, बबलू खान, हनीफ मुल्ला, बबलू चैहान, महेन्द्र राजपूत, अरविन्द सारस्वत, संजय शर्मा, असलम कुरैशी, राजपाल सिंह, गंगाराम पंडित, पप्पू गोला, शकील खान, खिल्लू, इलियास, लियाकत, अब्दुल कलाम राइन, ओम प्रकाश, भागवत दीक्षित, सोहनलाल मिश्रा, रिन्कू, वाल्मीकि, आदि लोग उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS