जिला कांग्रेस कार्यालय पर नेहरू जी का जन्मदिवस मनाते कांग्रेसजन
मथुरा। जिला काॅग्रेस कमेटी कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु की 125वीं जयन्ती वरिष्ठ काॅग्रेस नेता रमेश दत्त शर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। सर्वप्रथम पं. जवाहर लाल नेहरु के चित्रपट पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुये वरिष्ठ काॅग्रेस नेता ठा. मास्टर प्रताप सिंह ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरु ने समकालीन भारत को निर्णायक रुप में अनेक ठोस तरीको से संवारा था और उनके शांतिपूर्ण कार्य काल में भी पं. जवाहर लाल नेहरु के अनेक आलोचक थें, परन्तु वे अपने विराट व्यक्तित्व, अपनी बुद्धि एवं राजनैतिक रुप से भी हम यह सोचने को मजबूर हो जाते है कि वह विचलित हुये बिना सत्ता का संचालन किया। इतना ही नही प्रधानमंत्री के रुप में उनका कार्यकाल ऐसा समय था जब विचारधारा का भीषण विवाद चल रहा था और असहमति का माहौल था। यह ऐसा समय था, जब उन्होंने नव आजाद देश का स्वरुप निर्धारण किया था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जिला काॅग्रेस कमेटी के महामंत्री/प्रवक्ता पं. आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरु नई-नई विचारों वालें व्यक्ति थे, परन्तु वह कट्टर विचारधारा वाले व्यक्ति नही थे। वह राजनीतिज्ञ थें, परन्तु एक राजनीतिज्ञ की सीमा से ऊपर के व्यक्ति थे। वह शुरु से अंत तक एक काॅग्रेसी बने रहें। फिर भी अपने समय के आलोचकों के साथ अनेक बड़े मुद्दों पर विचार-विनिमय के मामले में व्यापक राजनीतिक परिदृश्य का ख्याल रखनेवाले व्यक्ति थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्रीमती कमलेश चैधरी ने कहा है कि पं. जवाहर लाल नेहरु एक ऐसा व्यक्तित्व थे, जो विश्व के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों के किसी भी जनसमूह में विलाक्षण थे।
इस अवसर पर काॅग्रेस नेता श्रीमती लता चैहान ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरु को उनके विरोधियों द्वारा हर कदम पर चुनौती दी गई, परन्तु उन्होंने कभी-भी अपने आलोचकों से से विचार-विमर्श करने में कोई हिचक नही दिखाई। काॅग्रेसजनों द्वारा जवाहार बाग जाकर पं. जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया एवं केक काटा गया।
इस कार्यक्रम का संचालन युवा नेता प्रखर चतुर्वेदी ने किया तथा इस कार्यक्रम में महेन्द्र प्रताप गोतम, अब्दुल जब्बार, मो. तोहफीक, चै0 श्याम सिंह, छोटे लाल बाल्मीकि, जे.पी. मिश्रा, प्रभा सहनवाल, कुश कुमार सिंह, राजरानी(सभासद), देवकीनंदन गौड़, महावीर प्रसाद शर्मा, महावीर प्रसाद आर्य, रोशन लाल एवं आदि काॅग्रेसजन भी उपस्थित रहें।
वहीं शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पीपीसी डा. देवेन्द्र यादव ने स्व.जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया। जबकि लोकसभा युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में जिला बाल शिशु गृह में अनाथ बच्चों को हलवा, टाफी वितरित कर उनके बीच नेहरूजी का जन्मदिवस बालदिवस के रूप में मनाया। इस दौरान पीपीसी डा. देवेन्द्र यादव, राहुल अरोड़ा, हाजी शाहबुद्दीन, महेश प्रधान, राजू अब्बासी, योगेश त्रिपाठी, गुड्डू गोस्वामी, मुकेश धनगर, देवेन्द्र भटनागर, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





