नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के करीब आते ही सभी पार्टीया आपने उम्मीदवारों का चुनाव लगे हूए हैं। वही कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 71 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।
दूसरी लिस्ट में राज बब्बर को गाजियाबाद से, तो वहीं नगमा को मेरठ से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा यूथ कांग्रेस के 9 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इसमे प्रेजिडेंट राजीव साटवा को महाराष्ट्र के हिंगोली से टिकट दिया गया है। वहीं रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ की सीट से चुनाव लड़ेगी। उधर कांग्रेस ने रेल रिश्वत मामले की जद में आने वाले पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल को भी टिकट दिया गया है। बंसल चंडीगढ़ से चुनाव लड़ेंगे।
ज्ञात है। कि रेलगेट मामले में बंसल को अपना पद गंवाना पड़ा था। वहीं कांग्रस ने इस बार दूसरी लिस्ट में 11 महिलाओं को मौका दिया जबकि कुल 35 फीसदी उम्मीदवार 50 साल के है।समीक्षा भारती न्यूज सर्विस





