कांग्रेस ने वाराणसी से अपने प्रत्याशी का किया ऐलान

नई दिल्ली रू कांग्रेस ने इतनी जद्दो.जहद के बाद वाराणसी से बीजेपी पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पांच बार विधायक रह चुके अजय राय बनारस में मोदी को चुनौती देंगे।

अजय राय की चर्चा काफी समय से हो रही थी। पांच बार विधायक रह चुके हे और दो बार पार्टी बदल चुके हैं। वह बीजेपी में भी रहे हैं। इस वक्त वह पिंडरा से कांग्रेस के विधायक हैं।

साथ ही उन्होंने 2009 के लोकसभा चुनावों में कड़ी टक्कर दी थी। आखिरकार पार्टी ने अजय राय को टिकट देने का फैसला किया है। पिछले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले अजय राय तीसरे नंबर पर थेए यह चुनाव बीजेपी के मुरली मनोहर जोशी ने थोड़े अंतर से जीता था।

कांग्रेस लीडर्स ने बताया कि बाहर से उतारे गए किसी प्रत्याशी की तुलना में उनका आकर्षण कहीं ज्यादा होगा। 2009 के चुनाव में वाराणसी से लोकसभा का टिकट न दिए जाने के कारण अजय राय ने बीजेपी छोड़ दिया था।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login