प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगीः कंसल
मथुरा। राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गाधी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आहवान पर उप्र में जनजागरूकता यात्रा 27 साल यूपी बेहाल के नाम से निकाली जा रही है। जो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर उप्र के प्रभारी गुलाम नवी आजाद और राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में 26 सितम्बर को मथुरा के जुबली पार्क में एक विशाल रैली को सम्बोधित करेंगे। इसी को लेकर आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आगरा मण्डल के प्रभारी प्रदीप कंसल ने इस यात्रा की तैयारियों को लेकर एक बैठक की। बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदीप कंसल ने कहा कि प्रदेश में 27 साल से भाजपा, सपा, बसपा की सरकारे रही है। जिससे प्रदेश में विकास अवरूद्ध हुआ है। आज देश-प्रदेश की जनता की निगाह कांग्रेस पर है और उप्र में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह यात्रा इतनी विशाल होगी कि आजादी के 65 साल के बाद यह यात्रा एक ऐतिहासिक होगी। 26 सितम्बर को जुबली पार्क में इस विशाल रैली को कांग्रेस के प्रदेश नेता सम्बोधित करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने इस यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहंुचाने और इस विशाल रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस अवसर पर मलिक अरोड़ा, रणवीर पाण्डव, विजय चतुर्वेदी, महेन्द्र प्रताप गौतम, एमएम शर्मा, वीनेश सनवाल, दौलतराम गोला, डीडी गर्ग, कमलेश चैधरी, राजरानी निमेश, शिरका चैधरी, काशीनाथ मशीन वाले, संजय शर्मा, बाबूलाल सागर सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।






Related Items
13 सितम्बर को 15 वर्ष बाद पधारेंगे ठाकुर द्वारिकाधीश
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS
देशभर के रेडियोलॉजिस्ट एक सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर