कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता ने किया सडक का शिलान्यस

मथुरा। गुरूवार को उ.प्र. कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता व विधायक प्रदीप माथुर ने डैम्पीयर नगर में सड़क  के निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान श्री माथुर ने बताया कि यह सड़क पुराना सैल्स टैक्स आॅफिस के पास से योगेन्द्र भाटिया के मकान तक बनेगी। इस सड़क की लम्बाई 74 मीटर होगी तथा इसमें तीन लाख 34 हजार की धनराशि खर्च होगी। विधायक माथुर ने बताया कि उन्होंने अपने प्रयास से आवास विकास परिषद की अबस्थापना की निधि से यह सड़क स्वीकृत कराई है। आवास विकास परिषद द्वारा चार करोड़ की लागत से अन्य सड़कें भी स्वीकृत कराई गई हैं। जिनका निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि म्यूजियम से लेकर केआर डिग्री कालेज के टी- पॉइन्ट तक सड़कों के निर्माण हेतु 56 लाख की स्वीकृति करा ली गई है। सौंख रेलवे क्रॉसिंग के डैम्पीयर नगर होते हुए क्वालिटी होटल तक शासन में विचाराधीन है। जो कि शीघ्र ही स्वीकृत होने जा रही है। विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि यह सभी सड़कें बनने के बाद मथुरा अपने पुराने गौरव को प्राप्त कर लेगा। इस मौके पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन, जितेन्द्र मणि, राहुल अरोड़ा, विक्रम बाल्मीकि, नौशाद खांन, राजू चौहान, बनवारी अग्रवाल, राजरानी निमेष, प्रवीण कुमार शर्मा, अशोक बाल्मीकि, दीपक, चमन खांन आदि लोग मौजूद थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti