कांग्रेसियों ने इन्दिरा की पुण्य तिथि व पटेल की जयन्ती मनाई

जिला कार्यालय में इन्दिरा के चित्रपट पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी

मथुरा। जिला व शहर कांग्रेंस कमेटी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गान्धी के शहीद दिवस पर जिला व शहर कार्यालय में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गान्धी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता में श्रद्धाजंलि सभा में जिला कार्यालय सेठबाड़ा पर आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन ने सर्वप्रथम श्रीमती इन्दिरा गान्धी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि विश्व पटल पर राष्ट्र को गौरव प्रधान कराने वाली श्रीमती इन्दिरा गान्धी ने देश के विकास, रक्षा, तथा विदेशी नीति के सन्दर्भ में जो कदम उठाये उन्हें भूलाया नहीं जा सकता। वह सारे जीवन देश को समर्पित रहीं। वक्ताओं ने श्रीमती इन्दिरा गान्धी को याद करते हुए कहा कि अपने अन्तिम समय में श्रीमती गान्धी द्वारा दिया गया बयान मेरे खून का एक एक कतरा भारत को बजबूती देगा उनकी देश के प्रति समर्पित भावना को व्यक्त करता हैं। इसी के साथ लौह पुरूष बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर आबिद हुसैन ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके द्वारा देश की आजादी के समय छोटी छोटी रियासतों को भारत के साथ जोड़ें रखनें में महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। कार्यक्रम में ब्रजमोहन बाल्मीकि, भगवत सिंह रावत, देवेन्द्र यादव, मिर्जा हमीद वेग, नीलम कुलश्रेष्ठ, यतेन्द्र मुकद्दम, ठा0 प्रवीण सिंह, मुकेश धनगर, संजय शर्मा, अनूप चतुर्वेदी, चैं0 भाग सिंह, डा0 अमर सिंह, चन्द्र वीर सिंह, भुग्गल पहलवान, बबलू चैहान, हाजी सलीम, शाह मनोज गौड़, साहिद कमरे वालें, देवेन्द्र स्वरूप भटनागर, उषा माहौर, नूरवानों, महावीर प्रसाद शर्मा, कृष्णवीर सिंह, नसीरउल्ला खाॅ, सिम्मी बेगम, महेश चतुर्वेदी, राजकुमार गौतम, विल्लकिस बेगम जाबिेद आलम, विवेक अग्रवाल, आदि थे। शहर काग्रेंस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गान्धी की 30वी पूण्य तिथि व लौहा पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस शहर कांग्रेंस अध्यक्ष मलिक अरोड़ा की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काग्रेंस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर थे। कार्यक्रम में विद्यायक प्रदीप माथुर व मलिक अरोड़ा ने श्रीमती इन्दिरा गान्धी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात लौहा पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में काग्रेंस के वरिष्ठ नेता अब्दूुल जव्वार, विनोद शर्मा, उमेश शर्मा, लता सिंह चैहान, मनोज गौड़, कीर्ति कौशिक, विनेश सनवान, यतीन्द्र मुकदम् ओम प्रकाश शर्मा, जितेन्द्र मणि, अनूप चतुर्वेदी, मोहन सिंह, पूरन सिंह आदि ने कहा कि श्रीमती इन्दिरा गान्ध्ी ने अपनी कार्य क्षमता से भारत को विश्व के पटल् पर उच्च स्थान दिलाया। उनके द्वारा देश के प्रति समर्पित सेवा भाव को भुलाया नहीं जा सकता। वह अन्तिम समय तक देश के लिए कार्य करती रहीं। और कार्य करते करते अपना जीवन बलिदान कर दिया। इस अवसर पर कागेंस कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti