छाता तहसील में एसडीएम आवास पर एसडीएम रामअरज यादव को ज्ञापन देते कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मौहम्मद आसिफ कुरैशी व अन्य कार्यकर्ता।
मथुरा। छाता नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर में व्याप्त समस्याओं लेकर रविवार को एसडीएम आवास पर प्रदर्शन कर एसडीएम छाता को ज्ञापन दिया और चेतावनी दी कि शीघ्र समस्याओं निदान नही किया गया तो आंदोलन किया जायेगा। नगर अध्यक्ष मौहम्मद आसिफ कुरैशी के नेतृत्व में एसडीएम रामअरज यादव को दिये ज्ञापन में पैगांव रोड पब्लिक स्कूल, इस्लामिया मदरसा, दो बगीची वा आबादी होने बाबजूद आम रास्ते की हालत खराब है। आवागमन में बच्चो व आम लोगो को भारी परेशानिया हो रही है। नाली खरंजा बनाने की मांग की है। वही बिजली कटौती को बंद करने, डाक बंगला के सामने पडी गंदगी को हटबाने आदि समस्याओ का ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालो में मीडिया प्रभारी जितेन्द्र भारतीय, छिददी सिंह, प्रेमसिंह, किशन सिंह, जालिम सिंह, सावित्री सिंह, साहिद कुरैशी, हेम कुमार गुप्ता, हाजी फजरूददीन, सुरेन्द्र सिंह, असलम आदि थे।






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
एक था राजा : भरतपुर के राजा मान सिंह की कहानी